बांदा। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पांच अगस्त से शुरू होने वाली यह ट्रेन बांदा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, महोबा और खजुराहो समेत बुंदेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को पांच अगस्त से 23 सितंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी। वहीं 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक शनिवार को आठ अगस्त से 26 सितंबर तक कुल आठ फेरे संचालित होगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड श्रेणी सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। इससे दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ बुंदेलखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बुंदेलखंड के स्टेशनों पर समय
स्टेशन (04149) प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल (04150) यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल
मानिकपुर आगमन रात 8:55 बजे, प्रस्थान रात 9:00 बजे आगमन रात 3:10 बजे, प्रस्थान 3:15 बजे
चित्रकूट धाम आगमन रात 9:30 बजे, प्रस्थान 9:32 बजे आगमन रात 1:55 बजे, प्रस्थान 1:57 बजे
बांदा आगमन रात 11:10 बजे, प्रस्थान 11:15 बजे आगमन रात 12:35 बजे, प्रस्थान 12:40 बजे
महोबा आगमन रात 12:20 बजे, प्रस्थान 12:25 बजे आगमन रात 11:18 बजे, प्रस्थान 11:20 बजे