राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव में उपस्थित छात्र व शिक्षक।
- फोटो : राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव में उपस्थित छात्र व शिक्षक।
बांदा। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रा प्रार्थना मिस बड़ोखर व अजय मिस्टर बड़ोखर चयनित किए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार व प्रधानाचार्या डॉ.शशि मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘प्रगति पथ’ विषय पर आयोजित वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मानसी ओमर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन किया। निर्णायक मंडल में कमला देवी और मधुसूदन त्रिवेदी रहे। (संवाद)