फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रत्न से सम्मानित हुए प्रमोद आजाद

विज्ञापन
Pramod Azad honored with Kisan Ratna - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा के किसान सम्मान समारोह में बुधवार को बांदा के किसान और समाजसेवी प्रमोद आजाद को किसान रत्न से सम्मानित किया गया। समारोह में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान शामिल थे। कई किसानों को यह सम्मान सौंपा गया। विशेषकर कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले किसान इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

समारोह में शूटर पूनम पंडित, प्रबल प्रताप सिंह, हरियाणा के किसान अध्यक्ष दीपक हुड्डा, भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता हरीश हुड्डा, संयुक्त किसान मोर्चा के जयपाल सिंह कुंडू, लखनऊ के किसान नेता मनीष सिंह यादव, मैग्सेेसे पुरस्कार सम्मानित संदीप पांडेय आदि को सम्मानित किया गया।
इन सभी को सम्मान पत्र के साथ शील्ड और अंग वस्त्र दिए गए। पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह और संयुक्त किसान मोर्चा के यशपाल कुंडू ने सम्मान पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें