बांदा। डाक अदालत में विभिन्न सात मामलों पर सुनवाई
हुई। दावा किया गया कि इन सभी का निपटारा कर दिया गया। सोमवार को अधीक्षक
डाक घर बांदा प्रखंड कार्यालय में आयोजित डाक अदालत में अधीक्षक एसआर पाल
ने विभिन्न मामलों की सुनवाई की।
रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, बचत से
संबंधित कुल सात शिकायतें पेश की गईं। अधीक्षक श्रीपाल ने बताया कि इन सभी
का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डाक अदालत में परिवाद निरीक्षक भानु
प्रताप सिंह, स्टेनो दयाराम वर्मा, परिवाद शाखा सहायक रवि रंजन आदि उपस्थित
रहे।