फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य 4480 तालाबों का, आवेदन आए 980

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में बारिश से पहले ज्यादा से ज्यादा खेतों में तालाब खुदवाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। अगले माह शुरू हो रहे बारिश के मौसम से पहले तालाब खुदने पर यह बरसात में भर भी सकेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय बैठक में मनरेगा और रोजगार गारंटी योजना के तहत मंडल के चारों जिलों में 4480 तालाब खुदवाने पर रणनीति बनीं। यह लक्ष्य शासन से मिला है। बांदा में 1124, महोबा में 1119, चित्रकूट में 1118 और हमीरपुर में 1119 तालाब खोदे जाने हैं, लेकिन अब तक चारों जिलों में सिर्फ 980 किसानों ने ही दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किए। उप कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) ने बताया कि कृषि विभाग की वेबसाइट पर आवेदन होगा। 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा तथा दूसरी श्रेणी में 35 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा तालाब अनुमन्य है।
लघु तालाब में 1000 और मध्यम आकार के तालाबों में 2000 रुपये की टोकन मनी यूनियन बैंक की यूपी एग्रो शाखा में जमा होगी। यह जमा होने की पुष्टि के 15 दिन के अंदर किसान को खतौनी, फोटो, घोषणापत्र आदि अपलोड करना होगा। यह सब दुरुस्त पाए जाने पर 30 दिन के अंदर विभागीय तकनीकी कर्मियों की देखरेख में तालाब खुदवाना होगा। बताया कि मापन और सत्यापन के बाद अनुदान राशि तीन किस्तों में खातों में जाएगी। मध्यम तालाब में 1,14,200 रुपये और लघु तालाब में 52,500 रुपये अनुदान दिया जाएगा। इन तालाबों में सिंचाई के साथ मछली पालन करने के इच्छुक किसानों को मध्यम आकार तालाब में अनुमानित एक लाख रुपये और लघु आकार तालाब में 60 हजार रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें