फोटो-33- हनुमान दास राजपूत। स्रोत सोशल मीडिया।
बांदा। नरैनी के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की मौत के मामले में आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए हैं।
हत्याकांड में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा ने जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर आरोप लगाए। इसके जवाब में जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान दास राजपूत ने वीडियो बयान जारी कर पलटवार किया है।
महेंद्र पाल वर्मा ने बाबू सिंह कुशवाहा और उनके भाई शिवशरण कुशवाहा पर अपनी मां कुसुमा देवी को धमकाने का आरोप लगाया। उसने मारपीट का भी आरोप लगाया। वायरल वीडियो में हनुमान दास राजपूत ने महेंद्र पाल वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे महेंद्र पाल वर्मा के परिवार के नहीं थे।
राजपूत ने आरोप लगाया कि महेंद्र पाल वर्मा की बच्चों के पिता भइयाराम से रंजिश थी। छह अगस्त को महेंद्र पाल वर्मा भवानीदीन का पक्ष लेते हुए भइयाराम के घर धमकाने गए थे। 16 अगस्त को उन्होंने भइयाराम की पत्नी से मारपीट भी की।
महेंद्र पाल वर्मा पर अन्य आरोप
हनुमान दास राजपूत ने आरोप लगाया कि भवानीदीन महेंद्र पाल वर्मा के असलहे के साथ चलता है। इसी कारण महेंद्र पाल वर्मा ने उसका पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि समाज के नेता शिवशरण जब पीड़ित परिवार से मिले, तो उनके खिलाफ आरोप लगाए गए। राजपूत ने महेंद्र पाल वर्मा के कृत्यों को समाज द्वारा माफ न किए जाने की बात कही। संवाद न्यूज एजेंसी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करती है पुलिस जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।