फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर थाने में दस लोगों को ऑनलाइन जोडे़गी पुलिस

विज्ञापन
Police will add ten people online in every police station - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) सुजीत पांडेय ने कहा है कि प्रत्येक थाने और मोहल्ले के 10-10 चुनिंदा नागरिकों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। ये लोग लखनऊ कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट रहेंगे। इनसे अपराध और अपराधियों की जानकारी और अन्य सूचना ली जाएंगी। दावा किया कि इससे हर तरह के अपराध में कमी आई है।
विज्ञापन

गुरुवार को अपर महानिदेशक सुजीत पांडेय ने पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस का नेटवर्क गांव और मोहल्लों तक पहुंचाने के लिए हर थाने और मोहल्ले में वहां के 10-10 नागरिकों को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। उन्हें लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जाएगा, ताकि अपने क्षेत्र की घटनाओं की जानकारी दे सकें। उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा।
अपर महानिदेशक ने दावा किया कि हर तरह के अपराधों में कमी आई है। लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अतर्रा पुलिस उपाधीक्षक के सरकारी आवास में चोरी के सवाल पर अपर महानिदेशक ने कहा कि इस बारे में उनकी यहां के पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। जल्द ही वर्कआउट होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों से पुलिस का बर्ताव (बिहेवियर) को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। पुलिस को बार-बार यह बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां भी उन्होंने पुलिस कर्मियों को यही ताकीद की है।
विज्ञापन

अपर महानिदेशक ने पुलिस लाइन सभागार में यहां के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराधों की समीक्षा की। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नियमानुसार निर्धारित स्थान पर ही कराने का निर्देश दिया। थानों में आने वाले फरियादी आगंतुक को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। गुणदोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण तेजी से करने को कहा। यूपी-100 को भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौराहों व शिक्षण संस्थाओं के पास तैनात करने के निर्देश दिए। थाना और परिसर की सफाई पर जोर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक गणेश साहा, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव प्रताप सिंह सहित अन्य क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
पूरे जोन में लागू होगी गुडमार्निंग सेवा
अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय ने बांदा में चल रही पुलिस गुडमार्निंग सेवा को बहुत ही सराहनीय और सफल प्रयास बताया। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा को सराहा। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा है। पूरे प्रयागराज जोन में गुडमार्निंग सेवा शुरू कराई जाएगी। अपर महानिदेशक ने पुलिस लाइन में जिम्नेजियम हाल, टेबिल टेनिस, लाल बजरी लान की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें