ओरन। व्यापारियों की नगर पंचायत कार्यालय में बैठक में एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कहा कि कोई भी व्यापारी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर सामान की बिक्री नहीं करेगा। खुद भी मास्क लगाए और ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए कहें। आम लोगों से कहा कि जो दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक दाम पर सामान की बिक्री करता है तो इसकी शिकायत पुलिस चौकी को दी जाए। अब शनिवार व रविवार लॉकडाउन रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक आनंद पांडे, मुन्ना शिवहरे, आनंद कुमार शिवहरे, जीतू, सुरेश शिवहरे, सौरभ गुप्ता, शिव पूजन गुप्ता, विनोद अग्रहरि, रामनरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
मंदिरों में की महागौरी की पूजा
तिंदवारी। नवरात्र के आठवें दिन काली देवी, संतोषी माता मंदिर, मुंगुस की सिंहवाहिनी, बेंदा की काली देवी मंदिर में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाओं ने अठवाई चढ़ाने के साथ की कन्या भोज कराया। सामाजिक दूरी का पालन तो नहीं हो सका, लेकिन कुछ महिलाएं मास्क जरूर लगाए थीं। (संवाद)
-----------------
बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण
अतर्रा। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। डा. महेश चंद्र गुप्ता ने उनका वजन, शुगर व ऑक्सीजन लेबल की जांच कर दवाएं वितरित कीं। तली, भुनी चीजों से परहेज को कहा। संचालक कंचन सिंह ने बताया कि आश्रम में दो दर्जन बुजुर्ग रह रहे हैं। इनके स्वास्थ्य कि नियमित जांच कराई जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क दिया गया है। खानपान में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौसमी हरी सब्जी दी जा रही है। (संवाद)