अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उच्चाधिकारियों को सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए भेजे ज्ञापन में प्रदेश में हो रही पुलिस भर्ती में घपलेबाजी पर रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। भर्ती प्रक्रिया रद करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में 3.51 लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। लेकिन प्रदेश सरकार ने सिर्फ इटावा और मैनपुरी जिलों से 34,400 अभ्यर्थियों को पास किया। एससी/एसटी और पिछड़ा वर्ग के साथ भी भेदभाव हो रहा है। प्रदेश सह मंत्री जितेंद्र राज ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया रद हो।
सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए एक समान प्रक्रिया में परीक्षा हो। वरना 24 मार्च को चक्का जाम आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में आशीष सिंह, विनोद कुमार, आदित्य कुमार, रोहित यादव, करन मिश्रा, चंद्रभान सिंह, संदीप यादव, मोहित यादव, अर्जुन वर्मा, साकेत पांडेय, राजेंद्र कुमार, प्रमोद पटेल, कुलदीप त्रिपाठी आदि हैं।