फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें पुलिस अधिकारी: डीआईजी

Wed, 27 Dec 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को मंडल के चारों जनपदों के एसपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव व अपराध नियंत्रण पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईजी ने महिला संबंधी अपराधों की प्रभावी रोकथाम करने और विवेचनाओं का समय से निस्तारण कराए जाने की बात कही। उन्होंने चारों एसपी से कहा कि फरियाद लेकर आने वाली जनता से अच्छा व्यवहार करने के लिए अपने मातहतों को आदेशित करें।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक महोबा अर्पणा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें