फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही : हथकड़ी खोलकर लॉकअप से भागा बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छेड़खानी के मामले में मंडल कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी शुक्रवार की सुबह न्यायालय पेशी से वापस आते समय लॉकअप जाने के पूर्व ही पुलिस की लापरवाही से हथकड़ी निकालकर भागने लगा। हालांकि, शोरशराबा सुनकर न्यायालय आए वादकारियों ने जजी गेट के पास घेरकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी बंदी लवकुश मरका में किशोरी से छेड़खानी के मामले में मंडल कारागार में जनवरी माह से निरुद्ध था। शुक्रवार को उसे पुलिस पेशी पर पाक्सो न्यायालय लाई थी। पेशी के बाद वापस लॉकअप जाते समय दोपहर करीब तीन बजे बंदी लवकुश पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी से हाथ निकालकर भागने लगा।
पीछे पुलिस दौड़ी लेकिन बंदी को नहीं पकड़ पाई। शोरशराबा सुनकर जजी के मुख्य गेट पर खड़े कुछ वादकारियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इससे पूरे जजी परिसर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस मामले को दबाने के लिए लोगों को भगाती रही। यहां तक कि जिन लोगों ने बंदी के भागने का फोटो लिया, उनको पुलिस ने पकड़कर मोबाइल से फोटो डिलीट करवा दी। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल एसएसआई परवेज अहमद ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें