फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। चार वर्षीय बालिका रविवार को सुबह पड़ोस में किराने की दुकान गई थी। पड़ोसी किशोर उसे घर ले गया। उसने छेड़छाड़ की। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बच्ची का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। (संवाद)
-------
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल
अतर्रा। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बल्लान के पास रविवार को दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में थाना क्षेत्र के बहादुर पुरवा निवासी धरमू और चित्रकूट के बिहारा खोही निवासी हीरालाल घायल हो गए। उधर, रविवार को दोपहर पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कस्बे के मनोज, सविता देवी और आनंद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------
फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतरखाना में शिवशरण ने रविवार को दोपहर घर के अंदर सीलिंग फैन के छल्ले में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने देखा तो फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने घटना की वजह गृहकलह बताई है। शिवशरण शादियों में डीजे बजाने का काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। (संवाद)
---------
ट्रैक्टरों से हो रही बालू ढुलाई
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के मजरा सिलदाही और मुरादपुर बालू घाट से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की ढुलाई की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने जानकारी पुलिस को दी है। इसके बावजूद भी बालू ढुलाई बदस्तूर जारी है। इस संबंध में गिरवां एसओ ने जानकारी से इनकार किया है। (संवाद)
-------
राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे जाम
अतर्रा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दो घंटे जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस, यात्री बस इत्यादि फंसी रहीं। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जगदीश पांडे, राकेश मेजर, उमा चतुर्वेदी, संजय साहू, विवेक बिंदु तिवारी ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि जाम की समस्या से निपटना चुनौती से कम नहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें