फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
accident,mla,news,banda,man - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फोटो परिचय-18- बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा को ज्ञापन देते समाचार पत्र वितरक।
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों ने ज्ञापन सौंपा
बांदा। 12 सूत्री मांगों को लेकर समाचार पत्र वितरकों ने रविवार को बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रियायती दर पर कालोनी/प्लांट आवंटन, बीपीएल कार्ड, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वितरकों को 5 हजार प्रतिमाह पेंशन, मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड, पुत्री/बहन की शादी के लिए शासन से अनुदान, आकस्मिक दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों को 10 लाख, रोडवेज में मुफ्त यात्रा आदि मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने में अनिल राजपूत, अंकित विश्वकर्मा, शिवविलास शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, अखिलेश आदि शामिल रहे। (संवाद)
--------------
अभिकर्ता संघ का शपथ ग्रहण व सम्मेलन
बांदा। रामलीला मैदान के पास रविवार को राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह व सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अभिकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सहायक निदेशक बचत राकेश जैन, अभिकर्ता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, जिला मंत्री रामचंद्र गुप्ता समेत बसंत गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, अशोक जैन, सुमन सिंह, दिलीप गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, विकास बाजपेयी, लीला सोनी, संतोषी गुप्ता, मो. इरफान आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
बुंदेलखंड आजाद सेना का धरना आज
बांदा। बुंदेलखंड आजाद सेना कमासिन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 22 फरवरी को अशोक लाट चौराहे पर सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन करेगी। इसमें कमासिन को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने व अन्य मांग की जाएगी। यह जानकारी अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने दी। (संवाद)
---------------------
श्रीमाली महासभा का चुनाव 28 को
बांदा। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की बांदा इकाई का चुनाव 28 फरवरी को होगा। चुनाव अधिकारी चित्रकूट के गोपीकृष्ण को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला संयोजक नाथूराम पुष्पक ने दी। उन्होंने कहा कि चुनाव कताई मिल के पास चिल्ला रोड में होगा। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
वरिष्ठों, मेधावियों का सम्मान
बांदा। आल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद द्वारा संत गाडगे, संत कबीरदास और संत रविदास की संयुक्त जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय रजक महासंघ, पोस्ट युवा जागृति संस्थान व नैना संस्थान, नगनेधी ने सहयोग किया। मेधावी छात्र-छात्राओं शीतल वर्मा, अनिकेत वर्मा, जीतेंद्र विक्रम, शिखा, शिल्पी, विनय कुमार, आकांक्षा भारती, प्रदीप नारायण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जार्ज विक्रम सिंह, कैलाश बौद्ध, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. शिव नारायण, शिवभूषण सिंह पटेल ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें