फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राजस्व टीम संग पहुंची पुलिस अवैध निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पनगरा बस स्टॉप आरोग्य केंद्र के बाहर स्थित भूमि में अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की। उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम सहित कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। टीम ने काम रुकवा दिया। आरोपी को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी नंद कुमार समेत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अमित कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के मुख्य बस स्टॉप स्थित आरोग्य केंद्र के बाहर मौजूद सरकारी भूमि पर गांव के यूसुफ खान ने पहले छप्पर डालकर कब्जा किया। इसके बाद उसी जगह पर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार को फिर से पक्का निर्माण शुरू कराया गया, इस पर गांव के लोगों ने उप जिलाधिकारी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम और कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और आरोपी को कोतवाली ले गई। यूसुफ खान के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कानूनी कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें