फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषखापर के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
Poisoner's bite kills farmer - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन। रविवार का दिन यहां के तीन युवा किसानों के लिए जानलेवा साबित हुआ। अलग-अलग हुई आकस्मिक घटनाओं में उनकी जान चली गई। दो किसानों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ा गांव में रविवार को सुबह करीब साढ़े 5 बजे विजय उर्फ बबली यादव (40) पुत्र कृष्ण कुमार खेत में ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था। तभी विषखापर ने उसे काट लिया। वह भागकर घर आया। तब तक हालत काफी बिगड़ गई। घर के लोग उसे अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। पीएचसी में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक विजय अपने पीछे पत्नी मिथला देवी और दो पुत्र 14 वर्षीय अतुल व 12 वर्षीय सत्येंद्र तथा एक 10 वर्षीय पुत्री रागिनी छोड़ गया है।
दूसरी घटना में किटहाई गांव में किसान जय प्रकाश यादव उर्फ बबलू (35) रविवार को दिन में करीब 11 बजे खेत जोतने ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। नहर पटरी में बाइक को साइड देते समय ट्रैक्टर नहर में पलट गया। दबकर जय प्रकाश की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

जयप्रकाश के परिवार में उसकी पत्नी रेखा देवी व तीन मासूम बेटियां शालू (5), पूजा (3) और एक एक वर्षीय है।
एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के जाखी गांव में किसान फूलचंद्र यादव (40) पुत्र राजाराम की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बासमती धान लगाया था, लेकिन फसल बहुत कमजोर रही। इससे वह परेशान और तनाव में था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें