फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मैथिलीशरण गुप्त काव्य सम्मान से सम्मानित हुए कवि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय कवि संगम इकाई व गहोई वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में नटराज संगीत महाविद्यालय में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 138वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पढ़ीं।
विज्ञापन

मुख्य कवि रोहित चौधरी (इटावा) प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम, पंडित सुनील सौम्य चित्रकूट प्रांतीय महामंत्री, गौरव मिश्रा (कानपुर) व दिनेश दीक्षित संघर्षी रहे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने की। सम्मेलन में कवि रोहित चौधरी ने हम संत, कवि, कला साधक के वंशज, प्रभु राम के हैं पुजारी, पढ़कर वाहवाही लूटी। कवियत्री प्रभा निगम ने नारियों को प्रेरित करती हुई रचना पढ़ी। डाॅ. शिवप्रकाश सिंह ने, मोबाइल ने छीन लिया बच्चों की थथाताइया को, मनोज कुमार मृदुल व योगेश कुमार ने श्रृंगार रस की काव्य रचना पढ़ी। चंद्रप्रकाश व्यथित ने हास्य व्यंग की कविताएं सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। संचालन दीनदयाल सोनी स्वर्ण ने किया। सभी कवियों को मैथिलीशरण गुप्त काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, महामंत्री पंकज रावत, कोषाध्यक्ष भूमियाेंद्र रावत, संरक्षण शंकरलाल रूसिया, मनीष नगरिया, रजत सेठ द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजकुमार राज, मनोज जैन,अमित सेठ भोलू, पंकज रावत, शंकरलाल नागरिया, भूवनेद्र रावत, मनीष नगरिया निखिल बुंदेली, रामप्रसाद सोनी अमित कुमार साहू आदि समौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें