फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फतेहपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक हेलमेट लगाए होने की वजह से बच गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर सेमरिया गांव निवासी मलखान सिंह (35) साथी संदीप दीक्षित के साथ चित्रकूट से कामतानाथ के दर्शन करके रविवार की देर शाम सात बजे कमासिन से होकर फतेहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक संदीप चला रहा था। बीरा गांव के आगे दादौं मार्ग पर सामने से आए ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठे मलखान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप हेलमेट लगाए होने की वजह से बच निकला। कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें