बांदा। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही तपिश तेज हो गई है। इससे डायरिया लोगों को चपेट में ले रहा है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। 24 घंटे में 16 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें नौ बच्चों के साथ दो बुखार पीड़ित भी शामिल हैं। डॉक्टरों ने कहा कि गर्मी के साथ ही गलत खान-पान से भी लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में शनिवार को अस्पताल खुलने के बाद मरीजों की लाइन लग गई। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त से और बुखार से पीड़ित थे। डायरिया से पीड़ित होने पर अभय (1) पुत्र कृष्णकुमार बिजलीखेड़ा, रेशमा (22) पत्नी सद्दाम खाईंपार, अंतिमा (6) पुत्री राजकुमार शांति नगर, गुड़िया (29) पत्नी वीरेंद्र सिंह झील का पुरवा, सृष्टि (2) पुत्री रामहित हमीरपुर, अभय (9) पुत्र अरविंद सिंह स्वराज कॉलोनी गली नंबर-3, अनमोल (2) पुत्र करन कनवारा, राखी (12) पुत्री रामबिहारी परशुराम ताला, राज (3) पुत्र शिवमूरत शांतिनगर, पूनम (27) पत्नी रामसहांय झील का पुरवा को भर्ती किया गया है।
इसी तरह आर्यन वर्मा (25) बिजलीखेड़ा, श्रेयांश (2) पुत्र संदीप अकबई महोबा, अदिति (9 माह) पुत्री राजवर्धन अलीगंज, आशू (18 माह) पुत्री राजू क्योटरा के अलावा बुखार से पीड़ित दो मरीज जयकरन (52) पुत्र चुन्नू निवासी ग्राम गुरेह रामरतन का पुरवा और गयारानी (35) पत्नी राकेश क्योटरा तिंदवारी शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल कैंपस में संचालित ट्रॉमा सेंटर के ईएमओ डाॅ. प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लगातार गर्म हो रहे मौसम के मद्देनजर खान-पान में सावधानी बरतें।