फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
फोटो 17- विष्णु शर्मा। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। सड़क पटरी पर खड़े स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी शिवभवन शर्मा ने बताया कि भतीजा विष्णु शर्मा (8) तिंदवारी के सरस्वती बाल विद्या मंदिर में कक्षा एक का छात्र था। वह शनिवार की दोपहर स्कूल से ई-रिक्शा में सवार होकर गांव लौट रहा था। ई-रिक्शा में चालक अंकित पाल (24), शालिनी (11), आदित्य (10), कुलदीप (17), भी सवार थे।
बांदा-फतेहपुर हाईवे पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास खड़े ई-रिक्शा में पीछे से आए पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। चारों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने पीएचसी पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि विष्णु दो भाइयों में छोटा था। पिता विजय शर्मा खेती किसानी करते हैं। उनके पास 10 बीघा जमीन है। बेटे की मौत से मां रजनी बेहाल है। इंस्पेक्टर तिंदवारी सुरेश सैनी ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो 17- विष्णु शर्मा। स्रोत- परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें