सिविल लाइन में स्थित गणेश प्रतिमा में आरती के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। गणेश महोत्सव में यहां सिविल लाइन चौराहे पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बनी है। यह प्रतिमा जबलपुर से लाई गई है। रोजाना दर्शन और आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। शुक्रवार की रात भी आरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
भाजपा नेता अजित गुप्ता ने भी पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रतिमा पंडाल समिति अध्यक्ष पंकज सर्राफ और पुजारी को सम्मानित किया। महेश परिहार, सूरज, आशीष, अन्नू, नीरज, छोटा, रजत आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
उधर, नूतन बाल समाज ने पांचवें दिन अपने पंडाल में गनानन की प्रतिमा को भव्य श्रृंगार के साथ हल्दी कुमकुम कार्यक्रम मनाया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर त्रिपाठी भी शरीक हुए। ज्योत्सना पुरवार, प्रमोदनी अवस्थी, अरुणा गुर्जर, विदुला गोरे, डॉ.लक्ष्मी त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी जीतू, अशोक अवस्थी, दत्तूपंत गुर्जर, ललित विश्वकर्मा, सुशील तिवारी, मनीषा गोखले आदि उपस्थित रहे।