फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना फार्मासिस्ट चल रही पीएचसी, 20 हजार की आबादी प्रभावित

Sat, 11 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 07 पीएचसी बदौसा में उपचार कराने आए मरीज। संवाद - फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अ​धिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।
विज्ञापन
बदौसा। कस्बे का पीएचसी बीते छह माह से बिना फार्मासिस्ट के संचालित है। ऐसे में बीस हजार से ज्यादा लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। कहा कि जब लोगों को उपचार ही नहीं मिलना तो पीएचसी का औचित्य क्या है।
विज्ञापन

स्थानीय राजाभैया यादव, बाबूराम सोनकर, परमलाल सोनकर, लालबाबू गुप्ता, रज्जू आदि ने बताया कि करीब छह माह पूर्व पीएचसी में कार्यरत फार्मासिस्ट सूरज गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में बीमारों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता।
बीमारों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालयों जाना पड़ता है, जहां उनका आर्थिक शोषण होता है। ग्रामीणों ने सीएमओ से पीएचसी में फार्मासिस्ट नियुक्त कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें