फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 79 योजनाओं के प्रदर्शन ने दिलाया प्रदेश में दूसरा स्थान

Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की जाने वाली मासिक सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बांदा जनपद ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। 10 फरवरी को जारी जनवरी 2026 की रैंकिंग में बांदा ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जनवरी 2026 की रैंकिंग के लिए जनपद में संचालित कुल 79 योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन के अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए। कुल 79 परियोजनाओं में से 73 परियोजनाओं में जनपद को ए ग्रेड प्राप्त हुआ, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन का सूचक है। इसके अतिरिक्त, तीन परियोजनाओं में बी ग्रेड और तीन परियोजनाओं में सी ग्रेड प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें