फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई रिक्शा सवार महिला के पर्स से आठ तोला सोने के जेवर पार

Wed, 11 Feb 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही महिला के पर्स से आठ तोला सोने के जेवरात किसी ने पार कर दिए। महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी उमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बांदा शहर के कालूकुआं बबेरू रोड स्थित कृष्ण कुंज लाज के पास रहती है। मंगलवार को वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने कमरे से निकलकर ई रिक्शा से रोडवेज बस स्टैंड जा रही थी। रास्ते में ई रिक्शा में कुछ महिलाएं भी बैठीं थी।
जब वह बस स्टैंड में उतरी तो उसके पर्स में रखे आठ तोला सोने के जेवरात गायब थे। उसे शक है कि रास्ते में किसी सहयात्री महिला ने उसके पर्स से जेवर उड़ाए हैं। महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें