फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरुद्ध प्रदर्शन

Fri, 23 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन देते यूथ गैंग फार जस्टिस पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
यूथ गैंग फार जस्टिस संगठन ने नोटबंदी पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नोटबंदी से हुई देश में मौतों पर दोषियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतकों के आश्रितों के लिए 20-20 लाख की मदद मांगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अशोक लाट में धरना और सपा में संगठन के अध्यक्ष एएस नोमानी, प्रदेश महासचिव इम्तियाज हुसैन आदि ने कहा कि नोटबंदी से अब तक लगभग एक सैकड़ा लोगों की जान जा चुकी है। बैंक की लाइनें खत्म नहीं हो रहीं। खाताधारक अपना ही पैसा नहीं ले पा रहे। कारोबार और शादियां ठप हैं। गरीब, मजदूर, किसान व्यापारी सभी परेशान हैं।

नोटबंदी में मरने वालों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। बैंक की लाइनों में कहीं भी कोई पूंजीपति नजर नहीं आ रहा। हिंदुस्तान को लूटने वाले अरबपतियों को कर्ज माफ किया गया है। किसानों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।
विज्ञापन


संगठन ने रेल रोकने की भी चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर बड़ी संख्या मेें धरना स्थल और रेलवे स्टेशन में सिविल तथा रेलवे पुलिस तैनात रही। धरना स्थल अशोक लाट में प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह ने ज्ञापन लिया। क्षेत्राधिकारी डॉ.राकेश मिश्रा, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, इंसपेक्टर आनंद सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें