फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च झोंक कर लूटे मोबाइल और रुपये

Thu, 05 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लुटेरों ने बाइक सवार युवक की आंखों में मिर्च झोंक कर उसे लूट लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई करके लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर के आजाद नगर निवासी जितेंद्र (35) पुत्र शिवचरण शुक्ला बुधवार की रात बाइक पर अपने मामा मुन्ना के घर कटरा मोहल्ले जा रहा था। शराब ठेका से कुछ दूर शिव मंदिर के पास अचानक दो युवकों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। जितेंद्र जहां का तहां ठहर गया। लुटेरे उसकी जेब से रुपये व मोबाइल फोन छीनने लगे।

इस पर जितेंद्र ने विरोध किया तो लुटेरों ने धारदार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। डेढ़ हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन कर भाग निकले। वहां मौजूद लोगों ने रिश्तेदारों को खबर दी। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लूट व मारपीट की तहरीर कोतवाली में दी गई। हालांकि कोतवाली पुलिस सिर्फ मारपीट का मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें