फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महंगाई और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला व नगर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता की अगुवाई में अलग-अलग दिए ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड का किसान कई सालों से सूखे व ओला-बारिश की त्रासदी झेल रहा है। आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं। राष्ट्रपति से सूखा पीड़ित सभी किसानों को कम से कम 50-50 हजार राहत राशि दिलाने, नहरें व नलकूप भरपूर क्षमता से चलाने की मांग की। कांग्रेस विधायक अजय राय पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों व रासुका की कार्रवाई वापस कर जेल से रिहा करने, प्रदेश में डेंगू के प्रकोप से हो रही मौतों पर अंकुश लगाने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने की मांग की। प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, राकेश सिंह, शोएब रिजवी, सुनील चौरसिया, कैलाशनाथ वाजपेयी, अरुण उपाध्याय, राजाराम गौतम, कुतैब जमा, वैश्य राजेश गुप्ता, शाकिर मंसूर, दिनेश गुप्ता रणजीत सिंह, नगर कमेटी के राजगोपाल सिंह,  छेदीलाल धुरिया, अशोक सिंह चौहान, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, शब्बीर सौदागर रफत खान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें