फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः गए थे रोजी कमाने, लौट रहे लेकर संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में रोजी-रोटी की तलाश में घर द्वार छोड़कर महानगरों को पलायन कर गए मजदूर बुंदेलखंड में अब कोरोना संक्रमण के वाहक साबित हो रहे हैं। इनके जो आंकड़े उभर कर तेजी से आ रहे हैं, वह खतरे की घंटी है। यहां आए दिन आ रही पाजिटिव रिपोर्ट में अधिकांशत: यही मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष हरेक जिले से लाखों की तादाद में मजदूर सपरिवार देश के विभिन्न महानगरों में रोजगार के लिए जाते हैं। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली आदि इनके खास अड्डे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा तथा जालौन जनपदों से लगभग 12 लाख से ज्यादा मजदूरों ने पलायन किया है। लॉकडाउन के बाद बड़ी तादाद में इनके लौटने का सिलसिला जारी है। रोजी कमाने गए मजदूर अब वहां से कमाई के बजाय कोरोना का संक्रमण लेकर लौट रहें हैं।
एक हफ्ते एक अंदर सिर्फ बांदा जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले के नरैनी, तिंदवारी, बबेरू, जसपुरा आदि क्षेत्रों सहित शहर के भी कुछ मजदूर इनमें शामिल हैं। मजदूरों की रोजाना वापसी का सिलसिला और आए दिन उनमें संक्रमण के पाए जा रहे केस से आने वाले दिनों यह खतरा और बढ़ने के आसार है। अभी बड़ी संख्या में मजदूरी की वापसी बाकी है। साथ ही जो आ चुके हैं उनके नमूनों की जांच शेष है। बांदा जिले में अब तक 23 पॉजिटिव केस हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें