फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानसूनी सीजन में उमस से लोग बेहाल, 38 डिग्री पर पारा

Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसूनी मौसम में उमस से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री पर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 पर रिकॉर्ड किया गया। शाम करीब पांच बजे हल्की मध्यम बारिश से मौसम जरूर बदला पर उमस बरकरार रही।
विज्ञापन



मंगलवार को दिन में धूप और उमस से लोग परेशान हुए। शाम करीब पांच बजे हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे मौसम जरूर बदला पर तपन खत्म नहीं हुई। दिन भर लोग पसीना पोंछते नजर आए। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि बारिश न होने से तापमान में इजाफा हुआ है। बारिश की संभावना जताई जा रही है। शाम के समय हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें