फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल की आरती पर झूमे दर्शक

Wed, 02 Aug 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सावन महोत्सव में धार्मिक नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार की रात बांबेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत शिव आरती से हुई। कानपुर के दीपक जयपुरिया ने ‘मेरे बाबा के जलवे निराले’ और शिव स्तुतियां पेश कीं। गायिका खुशबू मिश्रा (लखनऊ) ने ‘शिवशंकर को जिसने पूजा, उसका बेड़ा पार हुआ’ गीत गाया। स्थानीय गायक अभिषेक मिश्रा ने ‘भोले ओ भोले’ और किरन कुमार ने ‘झूठी दुनिया को मन से हटा लें’ भजन पेश किया। कानपुर की पारस एंड रुद्राक्ष पार्टी के कलाकारों ने आकर्षक झांकियां पेश कीं।

महाकाल की आरती और शिव तांडव पर मंदिर परिसर तालियों से गूंज गया। राधे-कृष्ण की फूलों की होली ने मनमोह लिया। कांगों में रोहित पटेल, पैड में बब्लू, ढोलक में राजेश, आर्गन में अभिषेक मिश्रा रहे। संचालन पंकज रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक प्रकाश द्विवेदी को मंदिर पुजारी बेटा महराज व पुत्तन तिवारी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। विधायक ने मंदिर परिसर में शेड और पक्के स्टेज का निर्माण कराने की घोषणा की। कहा कि बांबेश्वर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया गया है। योगी सरकार शीघ्र विकास के लिए बजट जारी करेगी। महोत्सव में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, रामकिशुन बासू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, नागेश खरे नागी, अभिषेक शुक्ला, रजत सेठ, अंकित बासू, कमल सिंह, पवन तिवारी, नीरज तिवारी, प्रकाश यादव, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें