फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं से लोग रहे परेशान, जल्द मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गर्म हवाओं व चिपचिपी गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया। हालांकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। तपन अधिक होने से लोगों को बार-बार प्यास लगती रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ दिनेश शाहा का कहना है कि गर्मी से जल्द लोगों को राहत मिलेगी। मानसून कोलकाता की खाड़ियों तक आ गया है। एक दो दिन में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण गर्मी के तेवर तीखे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गर्म हवाओं व चिपचिपी गर्मी पड़ रही है। रात के समय गर्मी के कारण लोग नींद भर सो नहीं पा रहे हैं। दिन में पसीने से तर-बदर हो जाते हैं। सबसे बुराहाल रोडवेज बस अड्डा, स्टेशन, अस्पताल, तहसील, कचहरी आदि में रहा। यहां दूर दराज से आने वाले लोगों को पीने का ठंडा पानी भी नसीब नहीं हो सका। प्याऊ की व्यवस्था न होने से लोग मजबूरी में बोतलों का पानी खरीद कर पीते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें