फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हाइवे किया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
Highway jammed for water, police chased - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांव तक पानी के लिए हाहाकार मचा है। मंगलवार को शहर के कांशीराम कालोनी में पानी नहीं आने से लोग सड़कों पर उतर आए और कानपुर-बांदा हाईवे जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे सड़क जाम होने यातायात ठप हो गया। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

कालोनी के रहने वाले रामदीन, शिव कुमार का कहना है कि इलाके में एक हजार से अधिक आबादी है। सोमवार से सप्लाई का पानी नहीं आया। इसके चलते लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। शहर के कई ऐसे इलाके हैं, जहां रोज टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि घर में सुबह से लेकर रात तक बच्चे, महिलाएं और बड़े सभी पानी ढोने में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें पीने के लिए पानी मिल सके।
वर्जन
पाइप लाइन में लीकेज हो जाने से पानी की सप्लाई बाधित है। कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं। जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। दो दिन में सप्लाई शुरू हो जाएगी। - गंगाराम, एक्सईएन, जलसंस्थान
विज्ञापन

साइकिल से लाते हैं पानी
कालिंजर किले के करीब तीन हजार से अधिक लोग एक साल से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लोग लगभग एक किमी दूरी से साइकिल से पानी ला रहे हैं। प्रधान दयाराम सोनकर का कहना है कि पाइप लाइन टूटने से लोगों को आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
फोटो 01 बरूआ स्योढ़ा गांव में पानी के लगी भीड़। संवाद
जरूरी काम छोड़कर पानी लाते
नरैनी में दो हजार की आबादी दो सरकारी हैंडपंप और दो पुराने कुओं पर निर्भर है। सुबह से लोग जरूरी काम छोड़कर पानी भरने में जुट जाते हैं। कस्बे से जुड़ा बरुआ स्योढ़ा गांव नगर पंचायत के सीमा विस्तार के बाद कस्बा में शामिल हो गया है, लेकिन अभी तक नगर पंचायत की ओर से यहां पानी, बिजली, सड़क की व्यवस्था नहीं की गई है। गांव की करीब 2200 की आबादी पुराने संसाधनों पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें