फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पार्कों के सुंदरीकरण कार्यों का भुगतान रोका

विज्ञापन
अवस्थी पार्क का निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल। साथ में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर के पार्कों में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का जायजा लेने के लिए डीएम अमित सिंह बंसल ने गुरुवार को तीन प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया। उनके साथ प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और नगर पालिका परिषद ईओ संतोष मिश्रा भी थे।
विज्ञापन

अवस्थी पार्क के निरीक्षण में डीएम को क्लॉक टॉवर की टाइल्स में टाकी नहीं मिली। टाइल्स टूटकर गिर रहे हैं। सीलिंग का प्लास्टर भी घटिया मिला। वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत भी नहीं कराई गई। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि इसे तत्काल ठीक कराएं।
डीएम ने यहां लॉन बनाने के औचित्य को खारिज करते हुए इसका कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए। वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव को कहा। कंक्रीट की हनीबीम में सरिया निकल आई हैं। इसे भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बच्चों को खेलने के लिए फाइबर या एसएस सीट के सामान लगाने को कहा। स्ट्रीट लाइन के बिजली खंभों में पेंटिंग के निर्देश दिए। शौचालय का रखरखाव की गुणवत्ता ठीक न होने पर भी असंतोष जताया।
विज्ञापन

डीएम ने आंबेडकर पार्क का भी निरीक्षण किया। यहां 8 हट का निर्माण स्वीकृत है। डीएम ने हट निर्माण का औचित्य खारिज करते हुए यह काम निरस्त करने के निर्देश दिए। पार्क में एक किलोमीटर वॉकिंग ट्रैक में लगी इंटरलॉकिंग घटिया पाई गई। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल इंटरलॉकिंग उखड़ाकर गुणवत्तायुक्त इंटरलॉकिंग लगवाई जाए।
डीएम ने बाबू साहब का तालाब का भी जायजा लिया। यहां 92 लाख रुपये की लागत जीर्णोद्धार कार्य कराया जाना है। तालाब भरा हुआ है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और नगर पालिका ईओ को निर्देश दिया कि सुंदरीकरण के लिए तालाब का पानी न निकालें। किनारों के भीटों को सही करें और अतिक्रमण हटवाएं।
तालाब की सफाई भी कराएं। डीएम ने तीनों पार्कों में कराए गए कार्यों का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकते हुए कहा कि जब तक बताई गई कमियां मानक के मुताबिक दुरुस्त न की जाएं तब तक भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें