फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण की भूमि रौंदी, नदी में बना डाला पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू पट्टाधारकों की दबंगई ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण में आड़े आ रही है। भूमि को बालू ट्रक रात-दिन रौंद रहे हैं। नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह से शिकायत की है। उधर, केन नदी की जलधारा में अवैध रूप से पुल बनाकर बालू ट्रक निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी महिला की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई की गेंद खनिज अधिकारी के पाले में डाल दी है। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव की ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह प्रिया ने जिलाधिकारी को दी शिकायती अर्जी में कहा कि ग्राम समाज की भूमि में खनन माफिया बिना अनुमति के बालू के ट्रक निकाल रहे हैं। इस भूमि में पौधरोपण कराया जाना है। बालू माफिया ने ग्रामीणों की भूमि से जबरन मिट्टी खोदकर ट्रकों का रास्ता बना लिया है। ग्राम प्रधान ने वर्ग तीन में आरक्षित ग्राम समाज की भूमि से ट्रकों का संचालन रोकने की मांग की है।
आरोप लगाया कि पट्टाधारकों द्वारा जेसीबी मशीन से नदी की जलधारा में खनन किया जा रहा है। उधर, इसी क्षेत्र के सांड़ी गांव की ऊषा निषाद ने पैलानी एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि खप्टिहा कलां खंड संख्या 100/3 संचालकों द्वारा केन नदी की जलधारा में अवैध रूप से आरपार पुल बना लिया गया है, जिससे जलधारा का प्रवाह प्रभावित हो रहा है। साथ ही खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऊषा के शिकायती पत्र को एसडीएम रामकुमार ने खनिज अधिकारी को भेजकर अपने पत्र में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें