फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जलभराव से मरीज परेशान, मातृ-शिशु केंद्र पर लटका ताला

Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल (बांदा)। नरैनी क्षेत्र के नहरी गांव में मातृ-शिशु कल्याण उपकेंद्र के सामने जलभराव होने से मरीजों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से केंद्र तक पहुंचने का रास्ता प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र अक्सर बंद रहता है।
ग्राम पंचायत नहरी के अंशु गुप्ता, लखन पांडेय और भवानीदीन पटेल समेत ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र के सामने जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार जलभराव की निकासी कराने की मांग की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भी जाना पड़ता है। जलभराव के कारण वहां आने वाले मरीजों को भी परेशानी होती है।
पीएचसी नरैनी के अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने बताया कि मातृ-शिशु उपकेंद्र नहरी के मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। एएनएम प्रशिक्षण में हैं। प्रशिक्षण पूरा होने और मरम्मत कार्य के बाद उपकेंद्र में नियमित एएनएम की तैनाती कर संचालन कराया जाएगा। जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

वहीं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नहरी के चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश ने बताया कि जलभराव के कारण मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। पानी की निकासी होने से आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें