बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा का दशहरा मिलन समारोह रविवार को मंडी समिति स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि अतर्रा पीजी कॉलेज के प्राचार्य पीके विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा से ही तरक्की के सभी रास्ते खुलते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. जिनेंद्र शर्मा और पूर्व खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने की। संचालन मनबोधन विश्वकर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. डीएन विश्वकर्मा, शिवमोहन मिश्र, केपी विश्वकर्मा, शशांक विश्वकर्मा, रामविशाल विश्वकर्मा और ललित विश्वकर्मा सहित समाज के लोग मौजूद रहे। (संवाद)