फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति की खुदकुशी में आरोपी ब्लॉक कर्मी पत्नी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को ब्लॉक कमासिन में तैनात महिला लिपिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला के पति ने पांच साल पहले ब्लॉक परिसर स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की बहन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का पाया गया था।
विकास खंड कमासिन में लिपिक के पद पर तैनात संजय श्रीवास्तव का पत्नी रोली उर्फ कांती से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। तीन मार्च 2021 को उनकी बहन सीमांजलि ने कमासिन थाने में भाई की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच ने की और मामला खुदकुशी के लिए उकसाने का पाया गया। विवेचक ने इसी धारा में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद रोली को हाजिर होने के लिए सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा ने हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल ममता के साथ दांदो तिराहे से रोली को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने रोली को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पति की मृत्यु के बाद रोली को अनुकंपा के आधार पर कमासिन ब्लॉक में लिपिक की नौकरी भी मिल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें