फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राहगीरों ने तलाशी छांव, 45 पहुंचा पारा तो लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 18 May 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
दोपहर के समय झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। बांदा रविवार को जबरदस्त गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा का 46.4 रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नौ बजे से ही लू के थपेड़े चलना शुरू हुए। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच झुलसाने वाली गर्मी रही। हवा में नमी का प्रतिशत और घटने से लू के थपेड़ों से आम जनमानस बेहाल रहा। राहगीर पेड़ की छांव में बैठे मिले। यात्री भी छाया में सुस्ताते और गला तर करते दिखाई दिए। प्रमुख चौराहों और प्रमुख मार्गों में दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन




मई महीने में उत्तर-पूर्व हवा चलने और हवा में नमी का प्रतिशत घटने से तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। रविवार को सुबह से ही वातावरण गर्म रहा। सुबह 11 से पारा बढ़ना शुरू हुआ तो दोपहर दो बजे तक 44 तक पहुंचा। दोपहर के समय यह एक डिग्री और चढ़कर 45 डिग्री पर टिक गया। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का प्रतिशत 22 रहा। रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों के लिए खोले गए प्याऊ में तेज धूप में मटके रखे मिले। जिसका गर्म पानी मजबूरी में यात्री पीते दिखाई दिए।



उत्तर-पूर्व हवा चलने और हवा में नमी का प्रतिशत घटने से तापमान बढ़ रहा है। मई महीने में तापमान अभी और बढ़ने की संभावना है।



डॉ. दिनेश शाहा, प्रोफेसर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय



डॉक्टरों की सलाह



गर्मी में घर के बाहर जाने से पहले क्या करें:


घर से निकलने से पहले एक-दो गिलास पानी पीएं।



हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप के चश्मे का प्रयोग करें।



टोपी या छाते का उपयोग करें।



सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।



बाहर जाने से पहले हल्का खाना खाएं।

दोपहर के समय झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा। संवाद

दोपहर के समय झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा। संवाद

दोपहर के समय झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें