नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन देते विश्व हिंदू महासंघ पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
नरैनी(बांदा)। विश्व हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर बताया कि कालिंजर और कटरा कालिंजर पर्यटन क्षेत्र का गांव है। यहां अधिकतम 12 घंटे विद्युत आपूर्ति होती है। दिन-रात में कई बार अघोषित कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं।
आरोप लगाया कि कालिंजर सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी की मनमानी से यह स्थिति हो रही है। बताया कि लंबे समय से यहां की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ होने से लोगों में नाराजगी है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। महासंघ जिलाध्यक्ष शिवविलास शर्मा, सुजल कुमार, नीलांशु त्रिवेदी, दीपक सिंह गौर, अमन कुमार साहू, आंशू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।