बांदा। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में 26 नवंबर को होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने प्रेसवार्ता की। मुख्य मंडल प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कश्यप ने बताया कि बांदा की सभी तहसीलों और ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि बांदा, अतर्रा, नरैनी, बबेरू, कमासिन और बदौसा से लोगों के लखनऊ पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज और संविधान से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवनरेश वर्मा, भीम आर्मी जिला संयोजक मनोज रुस्तम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनकर, जिला महासचिव जगरूप प्रजापति, जिला प्रभारी धर्मेंद्र अंबेडकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशन मौजूद रहे।