फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बैंक की लाइन में, बच्ची का टूटी सांसें

Mon, 21 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बालिका का शव लिए बाबा सियाराम वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेंदाघाट (बांदा)। बीमार बच्ची का पिता तीन दिन से पैसे निकालने के लिए बैंक की लाइन लगा रहा, इसके बावजूद पैसा नहीं मिला। सोमवार को लाइन में लगने के दौरान ही तीन वर्षीय दलित बच्ची की मौत हो गई। इससे खफा परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। बच्ची के पिता ने तीन बैंककर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के धर्मेंद्र वर्मा की पुत्री अंकिता कई दिनों से बीमार थी। घर में 2000 रुपये थे, जो इलाज में खत्म हो गए। इस पर अंकिता के चाचा अरुण ने सूरत से सियाराम के खाते में 4000 रुपये भेजे। परिजन बालिका को इलाज के लिए फतेहपुर ले जाना चाहते थे। बाबा सियाराम ने बताया कि शुक्रवार को बेंदाघाट स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पैसा निकालने आए, लेकिन पैसा नहीं मिला।

शनिवार को भी बैंक कर्मियों ने लौटा दिया। इतवार को छुट्टी रही। इस बीच बालिका की तबीयत और बिगड़ गई। सोमवार को बैंक खुलने पर पिता धर्मेंद्र और बाबा सियाराम उसे लेकर गांव से बेंदाघाट आए। यहां बैंक में लंबी लाइन थी। धर्मेंद्र का नंबर आने से पहले ही बैंक ने पैसा देना बंद कर दिया। पिता और बाबा के मुताबिक बालिका की बीमारी की तमाम फरियादें करने के बाद भी बैंककर्मी नहीं पसीजे। कुछ ही देर में बैंक के बाहर बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


बालिका की मौत से परिजन और अन्य ग्रामीण भड़क गए। बांदा-फतेहपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। बैंक के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान तथा तिंदवारी थाना प्रभारी रामचरन फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझाया-बुझाया। एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की।

पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने भी परिजनों को सांत्वना दिलाते हुए बातचीत की। परिजन बैंककर्मियों के विरुद्ध मुकदमे की जिद पर अड़े थे। पुलिस मृतका के शव समेत पिता आदि परिजनों को जीप मेें तिंदवारी लाई। यहां शव का पंचनामा भरा। साथ ही पिता धर्मेंद्र की तहरीर पर बैंक के फील्ड आफीसर शुक्ला जी, बैंक कर्मी विनय कुमार और मीना के विरुद्ध धारा 304ए आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। लगभग एक घंटे के जाम से दूर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें