फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज में यात्रियों के साथ पार्सल भी करेगा सफर

Wed, 29 Jul 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अब आपको कोई भी जरूरी सामान बांदा से दूसरे शहर भेजने के लिए बस परिचालकों की मिन्नतें नहीं करनी होंगी। रोडवेज बस स्टैंड पर प्राइवेट कंपनी ने परिवहन निगम के साथ अनुबंध करके पार्सल बुकिंग व्यवस्था की शुरुआत 22 जुलाई से कर दी है। पार्सल के वजन और दूरी के हिसाब से कोई भी अपने सामान की बुकिंग कराकर उसे दूसरे शहर भेज सकता है।
विज्ञापन


एवीजी लॉजिस्टिक कंपनी ने परिवहन निगम से अनुबंध करते हुए पार्सल मंगाने व भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। 22 जुलाई से बांदा स्टैंड पर यह सेवा शुरू हो चुकी है और अब तक बांदा से 14 पार्सल भेजे जा चुके हैं, जबकि 29 पार्सल दूसरे शहरों से बांदा पहुंचे हैं। बुधवार तक छह पार्सल आने शेष थे।

बांदा से अब तक लखनऊ, झांसी, महोबा, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर पार्सल भेजे जा चुके हैं। खास बात यह है कि बस स्टैंड पर खुले पार्सल बुकिंग केंद्र 24 घंटे खुला रहता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति किसी समय अपना पार्सल बुक करा सकता है। केंद्र संचालक शिवेंद्र ने बताया कि अभी यह व्यवस्था केवल बांदा डिपो में है।
विज्ञापन


महोबा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर में यह व्यवस्था नहीं है। प्रयागराज, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ आदि शहरों में कंपनी के बुकिंग सेंटर मौजूद हैं। जिनके जरिये पार्सल सुरक्षित पहुंचाए जाते हैं। यात्री, चित्रकूट, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज पार्सल भेज सकते हैं।

वजन और दूरी के हिसाब से तय होता है किराया

बुकिंग सेंटर संचालक शिवेंद्र ने बताया कि पार्सल भेजने में कितना खर्च आता है। वह पार्सल के वजन और दूरी पर तय करता है। पूरी तरह से ऑनलाइन इस प्रक्रिया में पोर्टल पर पार्सल का वजन और शहर का नाम दर्ज करते ही किराया तय हो जाता है। उदाहरण के तौर पर 20 किलो का पार्सल कानपुर भेजने में करीब 250 रुपये का खर्च आएगा, जबकि यही सामान अगर फतेहपुर जाएगा तो 150 रुपये ही खर्च होंगे। चित्रकूट में भी करीब 150 रुपये खर्च होंगे। प्रयागराज के लिए 400 रुपये के करीब खर्च आएगा। 35 किलो का पार्सल बांदा से फतेहपुर भेजने पर करीब 350 रुपये खर्च आएगा।

बस से ही जाएगा पार्सल, अलग से वैन नहीं

बांदा डिपो से अलग-अलग शहरों को जाने वाला पार्सल रोडवेज बसों के जरिये ही पहुंचेगा। इसके लिए अलग से कोई वैन व्यवस्था नहीं रखी गई है। बुकिंग के बाद पार्सल उस शहर को जाने वाली बस में रखा जाएगा और वह उसी दिन गंतव्य पर पहुंच जाएगा। पार्सल लेने के लिए बुकिंग सेंटर पर जाना होगा। अगर सेंटर नहीं है तो परिचालक से संपर्क करके पार्सल लिया जा सकता है। बांदा डिपो में करीब चार महीने पहले एक कंपनी ने यह सेवा शुरू की थी लेकिन किसी कारण के चलते वह बंद हो गई थी। चार महीने के बाद यह व्यवस्था शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें