फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

Fri, 02 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइल फोटो राजू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे की धुंध में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में नौ बाइक सवार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव का राजू सिंह (35) पुत्र शिव प्रसाद गांव के संजय (24) पुत्र संतोष व चुनबादी यादव (52) पुत्र पुन्ना यादव के साथ गुरुवार की रात तिलक समारोह से वापस बाइक पर गांव जा रहा था। बाइक राजू सिंह चला रहा था। आधी रात को घने कोहरे में देहात कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम का पुरवा (पल्हरी) के नजदीक बाइक डंपर से जा टकराई। तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान राजू सिंह की मौत हो गई। वह बड़ोखर खुर्द क्षेत्र पंचायत का सदस्य था। एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। डाक्टरों के मुताबिक मौत हेड इंजरी से हुई। संजय व चुनबादी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी फूल (35) पुत्र चैतुवा गुरुवार की रात गांव के मनोज (23) पुत्र बादे के साथ बाइक पर बदौसा से गांव आ रहा था। रास्ते में समय साइकिल सवार को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए। एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव निवासी चुन्ना (18) पुत्र नत्थू गुरुवार की रात शंकर बाजार से घर जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

नरैनी सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, खन्ना (महोबा) थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव का तौफीक (22) पुत्र मुन्नीलाल शुक्रवार को सुबह अपनी मां शफीना को लेकर मटौंध बैंक आया था। लौटते समय सामने से आ रहे नसीम (22) पुत्र बशीर (मटौंध) की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमेरपुर (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव का कमल सिंह (32) पुत्र रामशरण शुक्रवार को सुबह बब्बू सिंह (40) निवासी अकबई के साथ बाइक पर लामा गांव जाते समय गांव के नजदीक मवेशी से टकरा कर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें