अधिवक्ता संघ भवन के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को ‘विरोध दिवस’ पर प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्यों से विरत रहने से तमाम वादकारी वापस लौट गए। संघ महासचिव मेदिनी कुमार वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में कई अधिवक्ताओं की हत्या और हमले होने के बाद पुलिस द्वारा उदासीनता के विरोध में पूरे प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण त्रिपाठी, राजाभइया मिश्रा, उमाशंकर शर्मा समेत जयकरन वर्मा, राममिलन वर्मा, रमाकांत द्विवेदी, चुन्ना प्रसाद, विशंभर सिंह, राजाभइया साहू, शोभाराम, अवधेश कुमार समेत पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल रहे। उधर, हड़ताल के चलते अधिवक्ताओं ने अदालतों में कामकाज नहीं किया। वादकारी अगली तारीख लेकर लौट गए।