फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 33 खरीद केंद्रों पर आज से धान की खरीद

विज्ञापन
Paddy procurement from today at 33 procurement centers of the Mandal - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में एक नवंबर (सोमवार) से धान की खरीद होगी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। हालांकि खरीद लक्ष्य निर्धारित नहीं है। मंडल के तीन जिलों में 33 खरीद केंद्र खोले गए हैं। सबसे ज्यादा 23 खरीद केंद्र बांदा में हैं। धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये क्विंटल (कॉमन) और 1960 रुपये क्विंटल (ग्रेड-ए) है। खरीद केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खरीद होगी। रविवार और अवकाश के दिनों को छोड़कर शेष दिनों में केंद्र खुले रहेंगे। डीएम खरीद के नोडल अधिकारी हैं। हर केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, फैन, पावर डेस्टर व डबल जाली का छन्ना रखा जाएगा।
मंडी समिति स्थल के केंद्रों पर मंडी समिति किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बैठने की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल की व्यवस्था करेगी। गीले धान को सुखाने भी व्यवस्था होगी। केंद्रों पर सप्ताह में चार दिन सोमवार से गुरुवार तक एक किसान से अधिकतम 50 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को किसान 50 क्विंटल से अधिक धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन

मंडल में खरीद केंद्रों की संख्या
जिला खरीद केंद्र
बांदा 23
चित्रकूट 07
हमीरपुर 03
योग 33
दोबारा उसकी केंद्र पर बेच सकेंगे धान
कोई किसान किसी केंद्र पर एक बार धान बेच लेता है तो उसे अगली बार भी धान की शेष मात्रा उसी केंद्र पर बेचनी होगी। जिले में किसी भी खरीद केंद्र पर कोई भी किसान सुविधा के अनुसार धान टोकन लेकर बेच सकेगा।
पंजीकरण कराना अनिवार्य
धान बिक्री के लिए किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। किसान स्वयं, जन सूचना केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
धान बेचने के 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में धान का मूल्य पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण के खाते का सत्यापन भी जरूरी है, ताकि भुगतान में देरी न हो सके। हालांकि यह आदेश बेमतलब साबित होता है। पूर्व में हुई खरीदों में किसानों को कभी निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं हुआ।
ई-पॉप मशीन से होगी खरीद
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में इलेक्ट्रानिक प्वांइट ऑफ परचेज मशीन (ई-पॉप) के माध्यम से किसानों के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा क्रय केंद्रों में धान की खरीद की जाएगी। ई-पॉप का संचालन खरीद केंद्र प्रभारी करेंगे। खरीद केंद्र पर किसान के उपस्थित न होने पर पंजीकरण के समय प्रपत्र में दिए परिवार के सदस्य के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण से धान खरीदा जाएगा।
धान खरीद पहली नवंबर से शुरू होगी। चित्रकूटधाम मंडल में महोबा को छोड़कर शेष जिलों में 33 खरीद केंद्र खोले गए हैं। सभी खरीद केंद्रों में शासन की गाइड लाइन के मुताबिक खरीद की जाएगी।-संजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें