फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से पहले ही संकट में धान, खाद के लिए भटक रहे किसान

Sat, 05 Sep 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लगातार हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिन खेतों से पानी निकल गया है, वहां फसल को खाद की जरूरत है, लेकिन खुरहंड सहकारी संघ और सहकारी समिति में डीएपी व यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिली तो बची हुई फसल की पैदावार पर भी असर पड़ेगा।

किसान विक्रम यादव, अशोक और राजू दुबे ने बताया कि धान की फसल में शुरुआती दौर में डीएपी का प्रयोग कल्ले के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यही समय खाद डालने का है, लेकिन करीब एक माह से समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कई खेतों में अब भी पानी भरा है, जबकि जल निकासी वाले खेतों में खाद की जरूरत है। ऐसे में खाद की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों ने संबंधित विभाग से समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें