बांदा। देर से सही पर क्रय केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई। खरीद के दसवें दिन गल्ला मंडी स्थित विपणन क्रय केंद्र में सोमवार को धान बिकने के लिए आया। बड़ोखर के किसान ध्रुव सिंह ने 50 क्विंटल धान बेचा।
क्रय केंद्र प्रभारी संदीप भारती ने बताया कि जिले में धान की फसल देर से तैयार होती है। सोमवार को धान आने से उम्मीद जगी है कि अब धान की आवक शुरू होगी। बताया कि क्रय केंद्र में किसानों के लिए बैठने, पानी व रोशनी आदि की व्यवस्था की गई है। बताया कि क्रय केंद्रों को मिली आंखों की रेटीना स्केनिंग मशीन काम नहीं कर रही है। जब किसानों की संख्या बढ़ेगी तो मशीन काम को प्रभावित करेंगी। बताया कि सरकार ने इसे एक कंपनी से किराए पर ले रखा है। कंपनी के अधिकारी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।