फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने जाम किया बांदा-टांडा मार्ग

Mon, 10 Nov 2025 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी संतोष वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र कुंज विहारी तिंदवारी कस्बा के बबेरू मार्ग स्थित सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। वह सोमवार को साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहा था।

विज्ञापन


सब्जी मंडी के पास बांदा टांडा मार्ग पर सामने से आर रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे संदीप वर्मा पहिये के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बांदा-टांडा राजमार्ग पर जाम लगा दिया।  थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को रास्ते में छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें