फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु प्रभावित क्षेत्र से हटी पीएसी

Fri, 22 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पीएसी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा (छाता)
विज्ञापन
अतर्रा। दस्यु प्रभावित क्षेत्र के थानों में चार माह से पीएसी नदारद है। सिर्फ थाने के सिपाही व हेड कांस्टेबलों पर क्षेत्र के दस्यु प्रभावित 26 गांवों की सुरक्षा का दारोमदार है। ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना पनप रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फतेहगंज सुरेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मार्च से पीएसी प्लाटून नहीं है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र में खतरा मंडराता रहता है। थाना पुलिस से काम चलाया जा रहा है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र में राजा यादव, बबुली कोल, गोप्पा समेत आधा दर्जन गैंग सक्रिय हैं।

क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित समाजसेवियों ने दस्यु प्रभावित क्षेत्र में पूर्व की तरह पीएसी की तैनाती की मांग की है। उधर, एंटी डकैती टीम भी कुछ दिनों से निष्क्रिय है। न इस समय कांबिंग हो रही है और न ही खाकी नजर आती। गोबरी, गुड़रामपुर, बघोलन आदि के ग्रामीणों ने बताया कि डाकुओं की चहल कदमी बढ़ रही है।
विज्ञापन


एंटी डकैती टीम के एसआई भी घुटने में दर्द से चलने फिरने में कतराते हैं। बरसात के समय पक्के रास्तों का आवागमन बंद हो गया है। पगडंडी के जरिये गांव के लोग घर आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें