फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के लिए जनसंपर्क बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेस के महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने कई गांवों और शहर में दस्तक दी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती भी मनाई गई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शहर के इंदिरा पार्क में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को बढ़ाना है तो आम आदमी से संपर्क बढ़ाएं।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा खान सहित पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, सभासद जुगनू, अखिलेश राणा, अशोक चौहान, राममिलन पटेल, इबाद सिद्दीकी, विनय सिंह सानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क में डिंगवाही गांव में प्रधान रामऔतार वर्मा के यहां भोज आयोजित हुआ। इस मौके पर द्वारिकेश सिंह मंडेला, अधिवक्ता राजेश दुबे, संतोष द्विवेदी, बीडीसी दिनेश प्रजापति, देवी दयाल, जयकरन राजपूत, लक्ष्मी नारायण, सगीर मोहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें