फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित बिजली कर्मियों का आंदोलन खत्म

Wed, 29 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पीली कोठी स्थित धरना स्थल में बिजली कर्मियों से वार्ता करते पावर कार्पोरेशन उच्चाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा जिला संयोजक से विवाद के बाद कार्य ठप करने वाले बिजली कर्मियों ने आंदोलन वापस ले लिया। यह कदम उन्होंने जिलाधिकारी के आश्वासन और पावर कार्पोरेशन अधिकारियों से वार्ता के बाद किया। उधर, वसूली टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी के साथ भाजपा नेताओं ने डीएम से मिलकर घटना की जांच की मांग की।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे अभियंता व कर्मचारियों ने मंगलवार को आंदोलन वापस ले लिया। मुख्य अभियंता अखिल श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार और अधिशासी अभियंता झब्बूराम (टाउन) व समरनाथ (ग्रामीण) से वार्ता के बाद बिजली कर्मियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार (अभिंयता संघ) व मोहम्मद सिद्दीक (राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ) ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि विद्युत विच्छेदन कार्यों के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। जेई आरपी सिंह और टीजी-टू रवि निरंजन के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

हालांकि काम पर लौटे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सुरक्षा व्यवस्था न मिलने पर वसूली अभियान नहीं चलाएंगे। बातचीत के दौरान सुशील अग्रवाल, अनिल यादव, मोहम्मद सुभान, आरसी मौर्या, जगदीश शरण, राजेश श्रीवास, कमाल, पप्पू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

उधर, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर न्याय की फरियाद की। आरोपी व भाजपा जिला संयोजक संजय त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि जेई और उनके साथ आए कर्मचारियों ने उल्टा उसके व परिवार के साथ अभद्रता की। कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

डीएम ने जांच का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू समेत कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे। साधारण प्रार्थना पत्र में आरोपियों को घर से उठाने वाली पुलिस जेई से मारपीट करने वाले पर हाथ नहीं डाल रही।

कोतवाली में भाजपा जिला संयोजक व अधिवक्ता संजय त्रिपाठी व उनके पिता गोविंद माधव और दो अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज है। फिर भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।  इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी का कहना है कि कुछ और धाराएं शामिल होनी हैं। जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 सत्तारूढ़ दल का जिला संयोजक होने के बावजूद पुलिस ने उनकी तहरीर पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। भाजपा नेता होने के साथ ही संजय त्रिपाठी अधिवक्ता भी हैं। फिर भी उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होना शहर में चर्चा का विषय है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी की दलील है कि आरोपी संजय त्रिपाठी ने बिजली कर्मियों पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। सरकारी कर्मी लूटपाट नहीं करते। इसलिए अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जांच हो रही है, आरोप सही हुए तो वसूली टीम पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें